राष्ट्रीय सिन्धी ज्ञान प्रतियोगिता में ऑनलाइन पंजीयन 31 अक्टूबर तक

16 अक्टूबर -भारतीय सिन्धु सभा की ओर से राष्ट्रीय सिन्धी भाषा ज्ञान प्रतियोगिता में ऑनलाइन पंजीयन 31 अक्टूबर 2021 तक किया जा सकेगा। ऑनलाइन बैठक में प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी ने चर्चा करते हुये कार्यकर्ता और शिक्षकगण को विद्यार्थियों को जोडने के लिये मार्गदर्शन दिया।
प्रदेश के भाषा एवं साहित्य मंत्री डॉ. प्रदीप गेहाणी ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों, युवाओं को जोडकर पंचायत के साथ सामाजिक, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी सम्मिलित होगें। ऑनलाइन प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रदेश की ओर से 51000 रूपये के इनाम वितरित किये जायेगें। प्रतियोगिता में देशभर से समाजबन्धु सम्मिलित हो सकते हैं। प्रतियोगिता में आब्जेक्टिव प्रश्न देवनागिरी में होगें और प्रश्न राजस्थान में आयोजित सिन्धी बाल संस्कार शिविर में प्रकाशित व वितरित पुस्तक से तैयार किये जायेगें।
प्रतियोगिता में जुडाव के लिये राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवाणी, संरक्षक सुरेश कटारिया, संगठन मंत्री डॉ. कैलाश शिवलाणी, मूलचंद बसताणी, श्रीमति वंदना वजीराणी (चित्तौडगढ) श्रीमति शोभा बसंताणी(जयपुर) गिरधारी ज्ञानाणी, राजकुमार दादवाणी (खैरथल) महेश टेकचंदाणी, कैलाश लखवाणी (अजमेर) नवलकिशोर गरनाणी, प्रकाश मनवाणी (जयपुर) हीरालाल लखवाणी, कोकिलाबेन, राधाकिशन शिवलाणी (पाली) नरेश टहिल्याणी जय चंचलाणी, सावित्री(कोटा) घनश्याम हरवाणी (श्रीगंगानगर) टीकम पारवाणी, श्याम आहूजा सुरेश केसवाणी (बीकानेर) घनश्याम मंघनाणी (हनुमानगढ) वासदेव बसराणी, राजा संगताणी (बालोतरा) वीरूमल पुरसवाणी, प्रकाश फुलवाणी, भगवान नथराणी से सम्पर्क किया जा सकता हैं।