26वीं सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा की तैयारी बैठक 6 फरवरी को दिल्ली में

4फरवरी- 26वीं सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा 2022 लेह लद्धाख की तैयारी बैठक रविवार 6 फरवरी को दिल्ली में आयोजित की जायेगी जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरलीधर माखीजा करेगें। बैठक में मार्गदर्शक इन्द्रेश कुमार जी के साथ केन्द्रीय पदाधिरियों का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि बैठक में ऑनलाईन पंजीयन एवं यात्रा की पूर्ण तैयारियों में आवास, भोजन, यातायात व सांस्कृतिक कार्यक्रम की अलग अलग कमेटी में कार्यक्रम व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी तय की जायेगी। तीर्थयात्रा अलग अलग मार्ग से चलेगी। वायु मार्ग दिल्ली-लेह-दिल्ली से होगी। दो सडक मार्ग की यात्राएंे होगी जो चंडीगढ-मनाली-लेह-जम्मू व जम्मू-लेह-मनाली -चंडीगढ़’ से होगी।
लेह लद्धाख में सिन्धु माता की पूजा अर्चना, बहिराणा साहिब की पूजन के साथ एकता, अखण्डता, सद्भाव एवं समन्वय का प्रतीक सिन्धु दर्शन उत्सव आयोजित होगा। भारतीय सिन्धु सभा, हिमालय परिवार के साथ विभिन्न संगठनों की भागीदारी से सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा का आयोजन किया जाता है।
साभार: महेन्द्र कुमार तीर्थाणी