राजस्थान सिन्धी अकादमी 6 पाण्डुलिपियों को प्रकाशन सहयोग देगी

राजस्थान सिन्धी अकादमी 6 पाण्डुलिपियों को प्रकाशन सहयोग देगी

जयपुर, 17 दिसम्बर (वि.)। राजस्थान सिन्धी अकादमी वित्तीय वर्ष 2021-22 में ’’पाण्डुलिपि प्रकाशन सहयोग योजना’’ में राजस्थान के 6 सिन्धी लेखकों की अप्रकाशित पाण्डुलिपियों को प्रकाशन सहयोग देगी।  

अकादमी प्रशासक एवं जयपुर संभागीय आयुक्त दिनेश कुमार यादव ने बताया कि अकादमी की पाण्डुलिपि प्रकाशन सहयोग योजना में राज्यभर के साहित्यकारों से प्राप्त पाण्डुलिपियों में से 6 श्रेष्ठ पाण्डुलिपियों का चयन किया गया है। इस योजना में प्रत्येक साहित्यकार को 20,000/- रू. की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।

उन्होंने बताया कि 14 पाण्डुलिपियों में से श्रेष्ठ चयनित पाण्डुलिपियों में अजमेर की डाॅ. कमला गोकलानी की पाण्डुलिपि ’’सिन्धियत जा रंग’’, जयपुर के भगवान अटलानी की पाण्डुलिपि ’’वाधू’’, जयपुर के हरीश करमचंदाणी की पाण्डुलिपि ’’गुम थियल टहिक’’, कोटा के किशन रतनानी की पाण्डुलिपि ’’अम्मा की पोटली’’, अजमेर की श्रीमती दीपावली सदारंगानी की पाण्डुलिपि ’’सिन्धी लोक वरिसो’’ एवं जयपुर की श्रीमती माया वसंदानी की पाण्डुलिपि ’’पहाका ऐं इस्तिलाहु’’ सम्मिलित हैं।

साभार: संजय झाला,सचिव