युवा कवि आशीष पुरोहित की काव्यकृति 'अैनांण' का लोकार्पण कल

गायत्री प्रकाशन के स्थापना दिवस बंसत पंचमी पर होने वाले कार्यक्रम में युवा कवि आशीष पुरोहित की गायत्री प्रकाशन से प्रकाशित राजस्थानी भाषा की काव्य कृति 'अैनांण' का लोकार्पण होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी साहित्यकार व केन्द्रीय साहित्य आकदेमी नई दिल्ली के राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल के संयोजक मधु आचार्य 'आशावादी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवयित्री-कहानीकार सीमा भाटी करेंगी वही विशिष्ट अतिथि होंगी कवयित्री ऋतु शर्मा। पुरोहित पिछले एक दशक से राजस्थानी रचनाकारों की रचनाओं के डिजीटाइजेशन में सक्रिय है। साहित्य का सबसे बड़ा ऑनलाईन कोश माने जाने वाली वेबसाईट कविता कोश के राजस्थानी विभाग के सह-संपादक के तौर पर भी कार्य कर रहे हैं।