दो दिवसीय चंद्र दर्शन उत्सव झूलेलाल मंदिर रथखाना में धूमधाम से मनाया

दो दिवसीय चंद्र दर्शन उत्सव झूलेलाल मंदिर रथखाना में धूमधाम से मनाया

बीकानेर-अमर लाल मंदिर ट्रस्ट रथखाना  के तत्वाधान मे  सिंधी समाज द्वारा  चंद्र दर्शन का द्वितीय दिवस दीपक आहूजा  व सतीश रिझवानी के संयोजन मे उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम मे कमल वासवानी, हरीश किशनानी,बाबू चंदानी,पंकज प्रेमजानी मान सिंह मामनानी, विजय् एलानी  ललित तुलस्यानी, दिलीप मनसुखानी ,दौलत  हरवानी,ने   प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। हेमंत मूलचंदानी संगीत पार्टी के साथ सुंगद चंद तुलस्यानी, देवानंद खेसवानी, ओम गंगवानी, वीरू तुलस्यानी, गिरधर गौरवानी, अनिल रिझवानी ने लोक गीत व सूफ़ी कलाम गाये । विना आहूजा, दिया गौरवानी, भारती चंदानी  ने प्रभु का भोग लगाया। अमर लाल मंडली  ने साई झूलेलालजी,  भोलेनाथ, माता,व भैरों के गीतों से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। सतीश रिझवानी ने बताया की चलिया महोत्सव के तहत प्रभात फेरी व अनेक मातुशक्ति के कार्यक्रम होगे  । 
कार्यक्रम मे अनिल डेंबला, पंकज प्रेमजानी, कमलेश केसवानी, कमल हरवानी,  मोहन सत्यानी, पीतांबर सोनी, शंकर रिझवानी, राजकुमार बादलानी, ढालू राम खेसवानी  आदि ने कार्यक्रम मे अपनी सेवाए दी