राज्य स्तरीय शहीद हेमू कालाणी जन्म शताब्दी वर्ष का शुभारंभ 23 मार्च को अजमेर में 

राज्य स्तरीय शहीद हेमू कालाणी जन्म शताब्दी वर्ष का शुभारंभ 23 मार्च को अजमेर में 

प्रदेश मंत्री मनीष गुवालाणी होगें कार्यक्रम संयोजक

अजमेर 17 फरवरी- भारतीय सिन्धु सभा, राजस्थान की ओर से राज्य स्तरीय शहीद हेमू कालाणी जन्म शताब्दी वर्ष का शुभारंभ कार्यक्रम 23 मार्च को सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक, अजमेर से किया जायेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु प्रदेश मंत्री (युवा) मनीष गुवालाणी को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

       राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बैठक में चर्चा करते हुये कहा कि 23 मार्च 2022 से 23 मार्च 2023 तक देशभर की सभी ईकाईयों की ओर से पूज्य सिन्धी पंचायत, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सहयोग से अलग अलग देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के तहत  सभा की ओर से भारत सरकार से मांग की गई है कि शिक्षा मंत्रालय, कला एवं संस्कृति मंत्रालय की ओर से शहीद हेमू कालाणी जन्म शताब्दी के कार्यक्रमों को जोडा जाये एवं दूरदर्शन व आकाशवाणी पर भी ऐसे कार्यक्रम अवश्य दिखायें जायें। राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद सहित राज्यों की अकादियों को भी ऐसे देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किये जायेें। श्री तीर्थाणी ने कार्यक्रम में युवा, मातृशक्ति व विद्यार्थियों की भागीदारी के लिये सभी जिलों व नगरों में ईकाईयों का गठन कर सक्रियता पर भी चर्चा की।

     कार्यक्रम आयोजन के लिये अलग अलग समितियों का गठन किया गया है जिसमें नरेन्द्र बसराणी, महेश टेकचंदाणी, रमेश लख्याणी, मोहन कोटवाणी, कैलाश लखवाणी, रमेश वलीरामाणी, कमलेश शर्मा भगवान पुरसवाणी, प्रदीप हीरानंदाणी किशन केवलाणी मोहन तुलस्यिाणी  के.जे. ज्ञानी, माधव बच्चाणी, घनश्याम ठारवाणी भगत मुस्कान कोटवाणी, नरेन्द्र सोनी, डॉ. मुनेश जेठाणी, जसवंत गनवाणी सहित अलग अलग ईकाई प्रमुखों को सम्मिलित किया गया है।


   साभार:महेश टेकचंदाणी , महानगर मंत्री