विश्व सिन्धी सेवा संगम द्वारा बच्चों को टोपियों का वितरण
                                सिन्धी समाज की अंतर्राष्ट्रीय संस्था विश्व सिन्धी सेवा संगम द्वारा अलवर की सामाजिक संस्था लोकप्रिय संस्थान (रजि०) के सहयोग से सर्वसमाज के ज़रूरतमन्द बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए टोपियाँ वितरित की गई। उपरोक्त जानकारी देते हुए विश्व सिन्धी सेवा संगम के अंतर्राष्ट्रीय सचिव सुरेश कुमार थदानी ने बताया कि लगभग 107 बच्चों को टोपियों का वितरण किया गया है।