महापौर ने किया श्याम सुंदर स्वामी का भव्य स्वागत

टोक्यो पैरालंपिक्स 2020 तीरंदाजी में देश का प्रतिनिधित्व कर वापस अपने शहर लौटे श्याम सुंदर स्वामी का बीकानेर महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने भव्य स्वागत किया। म्यूजियम तिराहे पर कैप्टन चंद्र चौधरी सर्किल पर नगर निगम द्वारा आयोजित भव्य स्वागत समारोह में महापौर तथा निगम पार्षदों द्वारा पुष्पवर्षा एवं मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को शुरुआत महापौर द्वारा कैप्टन चंद्र चौधरी जी की प्रतिमा पर पुष्प चक्र समर्पित कर की गई।