सिन्धु सभा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक 26 दिसम्बर को जयपुर में

सिन्धु सभा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक 26 दिसम्बर को जयपुर में

24 दिसम्बर- भारतीय सिन्धु सभा की प्रदेश पदाधिकारियों व संभाग प्रभारियों की आवश्यक बैठक रविवार 26 दिसम्बर को प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी की अध्यक्षता में जयपुर आयोजित की जायेगी जिसमें मार्गदर्शक श्री कैलाशचन्द जी व प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी मार्गदर्शन देगें।

  प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवाणी ने बताया कि बैठक में केन्द्रीय कार्यसमिति में निर्णयों पर चर्चा के साथ शहीद हेमू कालाणी जन्म शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की जायेगी। प्रदेश के भाषा एवं साहित्य मंत्री डॉ. प्रदीप गेहाणी ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद नई दिल्ली के सहयोग से चल रहे सिन्धी लैंग्वेज लर्निंग कोर्स के सिन्धी शिक्षामित्रों की कार्यशाला का भी आयोजन किया गया है जिसमें अलग अलग सत्रों में कोर्स कार्यक्रम पर चर्चा की जायेगी।