डांडिया नृत्य (सिंधी छैज) एवं सिंधी खेलों की जानकारी से रूबरू हुए बच्चे

डांडिया नृत्य (सिंधी छैज) एवं सिंधी खेलों की  जानकारी से रूबरू हुए बच्चे

बीकानेर-शनिवार 03.06.2023 भारतीय सिंधु सभा के तत्वावधान मे आयोजित निशुल्क बाल संस्कार शिविर मे घरेलू उपकरणों के सिंधी नामों  की जानकारी नीता सामनानी सिंधी शिक्षिका ने दी। शिक्षक अनिल डेम्बला व पवन खत्री ने इस अवसर पर बच्चों को सिंधु खेलों एवं सिंधी नृत्यों की जानकारी प्रदान की। 
दीप प्रज्ज्वलित दौलत हरवानी, सतीश रिझवानी माया रिझवानी, मधु रोचवानी,रिया शब्दानी  व भारती चंदानी ने किया।  माल्यार्पण प्रेम मामनानी, दीपक आहुजा, हेमा मोटवानी, वर्षा टिंडवानी, सुन्दर मामनानी ने किया।
महानगर अध्यक्ष किशन सदारंगानी ने बताया कि रथखाना में चल रहे निशुल्क सिंथी बाल संस्कार शिविर का समापन कल दिनांक 04.06.2023 रविवार को होगा।